{"_id":"5fc499838ebc3e9bed14c54c","slug":"minor-girl-thrown-into-dry-well-after-being-allegedly-sexual-assaulted-strangled-to-death-by-unidentified-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, हिरासत में छह-सात लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, हिरासत में छह-सात लोग
Mon, 30 Nov 2020 12:34 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में आठ साल की एक बच्ची की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार रात की है। बच्ची का शव एक सूखे कुएं में फेंक दिया गया था, जो शनिवार रात को बरामद किया गया।
विज्ञापन
छोटी सादड़ी के थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची शुक्रवार रात को अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी अज्ञात आरोपी उसे उठाकर ले गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग से कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को घर से 300 मीटर की दूरी पर बने कुंए में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए छह-सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कई टीमें इस मामले को सुलझाने में लगी हुई हैं।