Rajasthan: 12 साल की बच्ची की मौत, चार दिन बाद मिला सुसाइड नोट, मां बोली-चाची ने की हत्या, तालाब में फेंका फोन
मृतका के कमरे में मिले सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग जांच के लिए भेजा गया है। अब तक इस केस की जांच आत्महत्या मानकर की जा रही थी, लेकिन अब हत्या का केस दर्ज किया है। जल्द ही मृतका की चाची से घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक 12 साल की बच्ची का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पुलिस ने सुसाइड मानकर मामले की जांच कर रही थी। अब बच्ची का एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने साइकिल नहीं होने पर सुसाइड करने की बात लिखी है, लेकिन बच्ची ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। यह सवाल अब भी बना हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मां और बच्ची के घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्ची की हत्या उसकी चाची ने की है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जांच को लेकर ग्रामीण दो बार कस्बा भी बंद कर चुके हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला भीलवाड़ा के बनेड़ा कस्बे का है। यहां रहने वाली 12 साल की मैना का शव 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थिति में उसके कमरे में मिला था। पुलिस ने बच्ची की मौत को आत्महत्या मानकर केस की जांच शुरू की। लेकिन, ग्रामीणों और बच्ची की मां लाली देवी ने बच्ची की हत्या का शक जताया। उन्होंने पुलिस से कहा कि बच्ची चाची ने ही उसकी हत्या की है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दो बार कस्बा बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की चाची को आरोपी बनाते हुए नया केस दर्ज किया।
27 अगस्त को पुलिस की टीम बच्ची के घर जांच के लिए पहुंची। यहां उसके कमरे की तलाशी ली गई, इस दौरान उसके स्टडी रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखा है। पढ़िए बच्ची ने सुसाइड नोट में क्या लिखा...?
'सॉरी मम्मी मैं आज रात 12 बजे पापा के पास जाउंगी। मेरी भी इच्छा है कि मेरी साइकिल हो, मेरे दोस्त कहते हैं तेरे पास साइकिल नहीं है। पापा होते तो मेरी साइकिल आ जाती। मैं रोज-रोज सब का मुंह देखती हूं। मैं आज रात फांसी लगाऊंगी। मिस यू मम्मी-भैया'।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतका मैना की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति की छह महीने पहले मौत हो गई थी। उसकी बेटी कक्षा छह में पड़ती थी। घटना वाले दिन 23 अगस्त को वह बच्ची को स्कूल छोड़ने गई थी। जहां से वापस आने के बाद वह खेत पर चली गई। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे बेटी की मौत की सूचना दी। सुसाइड नोट में लिखी बात को लेकर बच्ची की मां ने कहा कि उसने कभी मुझसे साइकिल को लेकर कोई बात नहीं की।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी देवरानी यानि उसकी बेटी की चाची सोनिया भी उसके साथ घर में रहती है। मैना और उसकी चाची का कमरा आसपास ही था। जिस दिन बच्ची की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई, उस दिन सिर्फ सोनिया ही घर में थी। मैना की मौत के बाद उसने अपना मोबाइल फोन तालाब में फेंक दिया। आरोप यह भी है कि सोनिया अपनी जिठानी से आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करती रहती है। इन्हीं कारणों से मैना की मां और ग्रामीणों ने सोनिया पर हत्या का शक जताया है।
हत्या का केस दर्ज किया गया
इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के कमरे में मिले सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग जांच के लिए भेजा गया है। अब तक इस केस की जांच आत्महत्या मानकर की जा रही थी, लेकिन अब हत्या का केस दर्ज किया है। जल्द ही मृतका की चाची से घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि बच्ची की मौत की सूचना पुलिस को उसका शव अस्पताल लाने के बाद दी गई। ऐसे में अब तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि उसकी मौत कैसे हुई थी। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।