फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   minor girl raped in barmer police investigation

राजस्थान: बकरी चराने गई दलित नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म, बेहोश होने पर मारने की भी कोशिश

Fri, 13 Aug 2021 08:10 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 13 Aug 2021 08:10 AM IST
सार

राजस्थान में दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला बाड़मेर जिले का है। जहां एक बकरी चराने गई नाबालिग को एक शख्स ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। महिला थाने की पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
minor girl raped in barmer police investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 40 साल का एक शख्स लड़की को पहले पहाड़ों में ले गया, वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर नाबालिग को बेहोश समझकर मारने की कोशिश की। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। महिला सेल की उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा ने इस घटना की पुष्टि की है।  

विज्ञापन


पिता की रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग बकरी चराने जंगल की ओर गई थी।  इसी दौरान 40 साल के भोपाल सिंह ने उसे बंधक बना लिया और पहाड़ों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी डालकर मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर भोपाल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता को मारने की भी कोशिश
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग लड़की काफी वक्त बीत जाने के बाद घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। पीड़िता इधर-उधर नहीं मिली तो पहाड़ों में देखा कि वह बेहोश जमीन पर  पड़ी है। पीड़िता को वहां से उठाकर घर लाया गया। पीड़िता काफी डरी और सहमी थी, काफी पूछने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी डालकर मारने की कोशिश भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed