फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minor Gang Raped In Kota Accused Made Obscene Videos

Rajasthan: कोटा में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाए, वायरल करने की धमकी देकर बनाया कॉलगर्ल

Sat, 03 Sep 2022 10:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 03 Sep 2022 10:26 PM IST
सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Minor Gang Raped In Kota Accused Made Obscene Videos
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 15 साल की लड़की को उसकी सहेली और उसके दोस्त ने काम दिलाने के बहाने चंगुल में फंसाया। जिसके बाद उसके साथ अन्य युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे कॉलगर्ल का काम करा रहे थे। अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 
कोटा उद्योग नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 15 साल की है। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उसकी मां तनाव ग्रस्त हो गईं और मानसिक रूप से बीमार हो गई। उसका भाई पहले से ही मानसिक रूप से बीमार है। घर में कोई कमाने वाला नहीं था, ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


इस कारण नौकरी के लिए उसने अपनी सहेली से बात की। 18 साल की उसकी सहेली ने उसे अपने प्रेमी से मिलवाया और काम दिलाने की बात कही। कुछ दिन बाद दोनों ने उसे एक रोहित नाम के युवक के पास भेजा। पीड़िता से कहा कि रोहित उसे काम दे देगा। पीड़िता रोहित से मिली तो वह उसे एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन शराब पिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी रोहित ने अपने दोस्तों को बुलाया और सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरन आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे कॉलगर्ल का काम कराने लगे। अब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed