फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Ramesh Chand Meena inaugurated dearness relief camp in Langra in Karauli

Karauli: मंत्री मीणा ने किया महंगाई राहत कैंप का उद्घाटन, जिम्मेदारों से बोले-लापरवाही हुई तो बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 24 Apr 2023 12:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

करौली जिले में सोमवार से महंगाई राहत कैंप की शुरुआत हो गई है। कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीना ने मंडरायल के ग्रामीण लांगरा पंचायत समिति में शिविर का लाल फीता काटकर शुरुआत की।
 

विज्ञापन
Minister Ramesh Chand Meena inaugurated dearness relief camp in Langra in Karauli
करौली में महंगाई राहत कैंप का उद्घाटन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में मंत्री रमेश मीणा ने महंगाई राहत कैंप के उद्बोधन समारोह में कहा कि 30 जून तक चलने वाले इस कैंप में सरकार की 10 बड़ी योजनाओं को लोगों तक उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसमें फ्री इलाज से लेकर महीने का राशन और फ्री बिजली मिलेगी। फ्री बिजली का फायदा उन्हें ही मिलेगा, जिनका 100 यूनिट तक बिजली बिल आएगा। आपका बिल हर महीने 100 यूनिट तक रहता है तो आपको फ्री बिजली मिलेगी, लेकिन 100 से एक यूनिट भी ज्यादा बिल आया, तो आपको तीन रुपये प्रति यूनिट छूट मिलेगी और बाकी का पैसा देना होगा।

विज्ञापन


महंगाई राहत कैंप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे
मंत्री ने कहा कि महंगाई राहत कैंप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे। सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक ये कैंप लगाए जाएंगे। इन 10 स्कीम्स का कैसे फायदा मिलेगा, कैसे रजिस्ट्रेशन होगा और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट ले जाने होंगे। इन सभी के लिए पंचायत स्तर पर सभी लोगों को जानकारी दी गईं। उन्होंने कहा कि जो भी पात्रता रखता है, उसी को पूरी तरह योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसलिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अगर कोई भी, सरपंच, सेकेट्री, मैट सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed