फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Pratap Singh Khachariyawas admitted that gate of Salasar Balaji was removed wrongly

Rajasthan: सालासर बालाजी का द्वार तोड़ने पर मंत्री खाचरियावास का बड़ा बयान, कहा-गेट गलत तरीके से हटाया गया

Mon, 21 Mar 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Mar 2022 02:58 PM IST
सार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि चूरू के सालासर बालाजी का गेट गिराने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Minister Pratap Singh Khachariyawas admitted that gate of Salasar Balaji was removed wrongly
प्रताप सिंंह खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सालासार बालाजी के गेट गिराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा गेट गिराने पर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। इसी बीच मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बड़ा बयान दिया है। खाचरियावास ने माना कि गेट गलत तरीके से हटाया गया है।  

विज्ञापन


मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पहले राम दरबार को हटाना था। फिर द्वार हटाया जाना चाहिए था। राम राजनीति का विषय नहीं हैं। राम हमारी अस्था का विषय हैं। राम हमारे अराध्य हैं। हम राम के वंशज हैं। अधिकारियों द्वारा गलत काम किया गया है। जिन अधिकारियों द्वारा गलत किया गया है, उनके खिलाफ करवाई होगी। मंत्री बोले कि मैंने खुद बात की है, ये गलत नहीं चलेगा।

विज्ञापन


वहीं राजस्थान विधानसभा के बाहर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बयान दिया। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में प्रवेश द्वार बनाने की परंपरा बहुत पुरानी रही है। कभी भामाशाह ने द्वार बनाया है तो कभी सरकार बनाती है। सालासर प्रवेश द्वार जब बना था, तब सड़क दो लेन की थी। अब द्वार को इसलिए हटाया गया है क्योंकि सड़क को चौड़ा करना है। वहां पर स्थित राम दरबार जो कि द्वार पर था, वो प्लास्टर से बना था। उसकी प्राण प्रतिष्ठा नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने राजे पर साधा निशाना
यहां तक डोटासरा ने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थी, तब मेट्रो के काम के लिए 300 से ज्यादा मंदिरों को तोड़ा गया। उन मंदिरों में सैकड़ों साल से पूजा होती थी। मंदिर तोड़े गए, तब आरएसएस ने कुछ क्यों नहीं बोला। भाजपा सिर्फ हिंदू-मुस्लमान पर ही बोलती है। भाजपा आंदोलन करने की बात कर रही है। यही आता उन्हें आता है। ये बेरोजगारी, महंगाई पर कुछ नहीं बोलेंगे।


गेट का निर्माण कार्य शुरू
दूसरी ओर सालासर बालाजी का फाटक हटाने पर चूरू के लोक निर्माण सहायक अभियंता बाबुल लाल वर्मा ने कहा कि हमने नए गेट का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण के कारण गेट हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed