फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur burglary case vikram meena arrested 1200 km chase four states gold silver jewellery recovered

जयपुर: चार राज्यों में 1200 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर, सोने-चांदी के गहने बरामद

Fri, 30 Oct 2026 01:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए 23 वर्षीय विक्रम मीणा उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में करीब 1200 किलोमीटर तक पीछा किया।

विज्ञापन
jaipur burglary case vikram meena arrested 1200 km chase four states gold silver jewellery recovered
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

जयपुर में बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक करीब 1200 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। आखिरकार पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान सवाई माधोपुर जिले के राघवपुरा निवासी 23 वर्षीय विक्रम मीणा उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह फिलहाल जयपुर के मालवीय नगर स्थित डी ब्लॉक में किराए पर रह रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और एक विदेशी घड़ी बरामद की है। वारदात की जांच के लिए पुलिस आरोपी को मौके पर भी लेकर गई और घटनास्थल की तस्दीक करवाई। इस मामले में उसका साथी पीडी उर्फ पिंटू मीणा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

परिवार चंडीगढ़ गया था, पीछे से घर में हुई चोरी

पुलिस के अनुसार, परिवादी केके रत्तू ने 15 अक्टूबर को जवाहर सर्किल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गए हुए थे। इस दौरान उनका घर बंद था। 15 अक्टूबर की सुबह जब घर में काम करने वाली मेड पौधों में पानी देने पहुंची तो उसने मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए देखे। उसने तुरंत फोन कर मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार चंडीगढ़ से जयपुर वापस लौटा। घर के अंदर जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे रोजमर्रा के इस्तेमाल के सोने-चांदी के गहने, करीब आधा किलोग्राम चांदी और 5-6 विदेशी घड़ियां गायब थीं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का रूट मैप तैयार किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी रखी और मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान जब पुलिस को आरोपी की लोकेशन और उसकी गतिविधियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली तो विशेष टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

दिल्ली से यूपी और मध्य प्रदेश तक 1200 किलोमीटर पीछा

थाना प्रभारी महेश चंद के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दी। करीब 1200 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी विक्रम मीणा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विक्रम ने अपने साथी पीडी उर्फ पिंटू मीणा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सामान को दोनों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके हिस्से में आए सोने-चांदी के आभूषण और एक विदेशी घड़ी बरामद कर ली।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी और नकबजनी के मामले

पुलिस के मुताबिक, विक्रम मीणा के खिलाफ पहले भी चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं। जवाहर सर्किल और रामनगरिया थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जयपुर शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान उससे शहर में हुई चोरी की दूसरी वारदातों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। वहीं, मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी पीडी उर्फ पिंटू मीणा की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed