{"_id":"6405524ae32c07bf73077b37","slug":"minister-meena-said-that-the-rajasthan-government-is-committed-to-the-development-of-pushkar-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुष्कर के विकास के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्प, मीणा बोले- 500 करोड़ से होगा पुष्कर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुष्कर के विकास के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्प, मीणा बोले- 500 करोड़ से होगा पुष्कर का कायाकल्प
Mon, 06 Mar 2023 08:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Mar 2023 08:15 AM IST
सार
राजस्थान सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया पुष्कर का दौरा। सरोवर की पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
पुष्कर पहुंचे मंत्री
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा कि पुष्कर के विकास के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्प है। राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने पुष्कर के विकास, जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्य चरणबद्ध कराने के लिए अनुमोदन कर दिया है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री मीणा पुष्कर प्रवास के दौरान पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास किए हैं। जिससे राजस्थान में देसी-विदेशी पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग धार्मिक आस्था को बढ़ावा दे रहा है और इसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मार्च के अंत में आयोजित होंगे कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि राजस्थान की लोक संस्कृति लोकनृत्य लोकगीत एवं कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में राज्य भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री मीणा ने कहा कि पुष्कर में हर वर्ष होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री मीणा ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ की तरफ से राजस्थान में पर्यटन को पंख लगाने के लिए एवं सवारी रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील को चलाने के लिए प्रशसा की।
विज्ञापन
ब्रह्मा मंदिर के शेष कार्यों को पूरा कराने का आग्रह
पर्यटन मंत्री मीणा ने पुष्कर प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया एवं आमजन सें जनसंवाद किया। पर्यटन राज्यमंत्री मीणा ने तीर्थराज पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की एवं ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ब्रह्मा मंदिर के महंत एवं साधुओं ने प्रज्ञान पुरी के नेतृत्व में राज्यमंत्री मीणा एवं निगम अध्यक्ष राठौड़ से भेंट कर राजस्थान सरकार द्वारा ब्रह्मा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गए प्रयासों की सराहना की एवं शीघ्र ही ब्रह्मा मंदिर के शेष विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करवाने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर समाजसेवी अरुण पाराशर, बैजनाथ पाराशर, भागचंद दग्दी, गौरव दग्दी, महेश चौहान, शिव कुमार बंसल, हेमंत जोधा सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री मीणा का पुष्कर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।