{"_id":"62d2803b6a26ce7afd6634c7","slug":"minister-khachariyawas-targeted-pm-modi-for-imposing-gst-on-flour-and-pulses-ban-pf","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पीएफआई को बैन करें, आटे-दाल पर जीएसटी लगाने पर मंत्री ने कहा- मोदी अकेले पीएम हैं क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पीएफआई को बैन करें, आटे-दाल पर जीएसटी लगाने पर मंत्री ने कहा- मोदी अकेले पीएम हैं क्या?
Sat, 16 Jul 2022 02:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:39 PM IST
सार
पीएफआई विशेष नहीं है, लेकिन भारत सरकार इसका आनंद ले रही है और वोट सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आटा, दाल और मैदा सहित अन्य सामग्री पर जीएसटी लगाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार का विरोध हो रहा है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। इसे लेकर राजस्थान सरकार में खाद्य मंत्री मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब आटा, दाल, मैदा और अन्य सामग्री जो आम आदमी इस्तेमाल करता है उस पर भी टैक्स लगा दिया गया हो।
विज्ञापन
अब आप (सरकार) आटा भी महंगा कर देंगे? सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर में तो आग लगा ही दी है, लोग पहले ही मर रहे हैं। यह मुद्दा कांग्रेस और भाजपा में नहीं बाटां जा सकता है। क्या आप कांग्रेस और भाजपा को भूख और रोटी में बाटोगे?
विज्ञापन
मंत्री खाचरियावास ने कहा, भाजपा जनता की रोटी छीनने की कोशिश कर रही है और जो ऐसा करेगा हम उससे लड़ेंगे। मोदीजी अकेले प्रधानमंत्री हैं क्या? अटल बिहारी वाजपेयीजी, मोरारजी देसाई भी भाजपा के ही प्रधानमंत्री थे, उन्होंने आटे पर टैक्स क्यों नहीं लगाया? मोदी जी स्पेशल आए हैं क्या?
विज्ञापन
पीएफआई को बैन करें
इधर, कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर खाचरियावास ने कहा कि पीएफआई गलत कर रहा है तो उसे बैन कर देना चाहिए। एनआईए केंद्र के दायरे में है। पीएफआई विशेष नहीं है, लेकिन भारत सरकार इसका आनंद ले रही है और वोट सुनिश्चित कर रही है। नूपुर शर्मा ने भी पाप किया है। अगर कोई राम या मोहम्मद के खिलाफ लिखता है तो उसे जेल में डाल देना चाहिए।