फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   minister discretion, change the address of akbar residence

मंत्री की मनमर्जी, बदल दिया अकबर के घर का पता

Sun, 05 Mar 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
minister discretion, change the address of akbar residence
अकबर का किला
राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को सुर्खियों और विवादों मेंं रहना पसंद है। ताजा मामले में देवनानी ने चुपके से अकबर के घर का पता ही बदलवा दिया है। मंत्री जी अजमेर उत्तर से ही विधायक है और अपने रसूख का इस्तेमाल वह इतिहास को बदलने में ज्यादा कर रहें है। अजमेर में स्थित अकबर का किला जो कि इतिहासविदों के अनुसार मुगल सम्राट अकबर, जहांगीर व शाहजहां का घर रहा है मंत्री जी ने क्षेत्र के एसडीएम को निर्देश देकर किले का नाम ही बदल दिया है। अभी तक यह फोर्ट अकबर के किला के नाम से जाना जाता रहा है लेकिन अब यहां पर अजमेर का किला और संग्राहालय का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस फोर्ट को भारतीय पुरातत्व विभाग संरक्षित स्मारक है। विभाग के दस्तावेजों में इसे अकबर का किला ही लिखा गया है। वहीं जानकारी के अनुसार इस किले का निर्माण अकबर ने 1570 में कराया था। जबकि से ही इसे अकबर का किला के नाम से जाना जाता है। यहां तक सरकार की ओर से 12 दिसंबर 1968 को जारी एक नोटिफिकेशन में भी इसे अकबर का किला ही कहा गया है। लेकिन मंत्री जी इतिहास को बदलने पर आमादा दिख रहें है। यही नहीं उन्होंने इस फोर्ट का नाम बदलने के लिए ना तो किसी विभाग की सलाह ली और ना ही अपनी ही सरकार को विश्वास लिया।
विज्ञापन

minister discretion, change the address of akbar residence
वासुदेव देवनानी

वहीं मंत्री जी अपने इस फैसले को तर्कसंगत बताते हुए कह रहेें हैं कि उन्होंने यह निर्णय सामान्य लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया है। देवनानी कहते है कि इतिहास में इस फोर्ट का नाम अजमेर के नाम से ही था। हालांकि ऐतिहासिक तथ्य उनके इस दावे को गलत साबित करते हुए दिखते है। फोर्ट की एक ​दीवार पर मिले शिलालेख में इसका नाम अकबर का किला दर्ज हैं। माना जाता है कि यह लेख करीब तीन सौ वर्ष पुराना है। गौरतलब है कि फोर्ट का नाम बदलने के कारण मंत्री जी को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वैसे मंत्री जी गाय और तीसरी कक्षा में बोर्ड जैसे विषयों को लेकर भी सुर्खियों में रहें है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed