फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister BD Kalla attacked the central government for giving recognition to Rajasthani language

Rajasthan: मंत्री कल्ला बोले- केंद्र को करना है राजस्थानी भाषा को मान्यता देने का फैसला, 2003 से कर रहे प्रयास

Thu, 02 Mar 2023 06:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Mar 2023 06:13 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की कार्यवाही केंद्र सरकार के स्तर पर होनी है। इसे लेकर केंद्र सरकार को लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Minister BD Kalla attacked the central government for giving recognition to Rajasthani language
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए राजस्थान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। साल 2003 से समय-समय पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्तर पर इसे लेकर केंद्र सरकार को पत्र भी लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस संबंध में केंद्र को पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा को मान्यता देने और आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करने की मांग की है।

विज्ञापन


डॉ. बीडी कल्ला प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा को मान्यता देने और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों ने 25 अगस्त 2003 को संकल्प पारित किया था। इसके बाद से राज्य सरकार की ओर से राजस्थानी भाषा को मान्यता देने के लिए केंद्र को बार-बार पत्र लिखे गए हैं।
विज्ञापन


विधायक गुरदीप सिंह के सवाल पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की कार्यवाही केंद्र सरकार के स्तर पर होनी है। इसे लेकर केंद्र सरकार को लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि रीट (राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा)  2022 में गुजराती, पंजाबी, हिंदी, सिंधी, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी सहित सात भाषाओं को सम्मिलित किया गया था। इस परीक्षा के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा जारी परीक्षा विज्ञप्ति की प्रति सदन के पटल पर रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed