{"_id":"38805870-8164-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mentioning-age-in-wedding-card-will-be-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के कार्ड में अब छापनी होगी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के कार्ड में अब छापनी होगी उम्र
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अब शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का नाम ही नहीं उनकी उम्र भी छापनी होगी। यहां तक कि कार्ड छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस वालों को भी ग्राहकों से दूल्हा-दुल्हन का आयु प्रमाण पत्र मांगना होगा। प्रिंटिंग प्रेस वालों के ऐसा न करने पर उन्हें कड़ी सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन
राज्य में बढ़ रहे बाल विवाह के मामलों को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। सरकार ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और हाईकोर्ट न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार जैन की पहल पर यह आदेश जारी किया है। इस निर्देश की पालना के लिये सभी जिला कलैक्टर और एसपी की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
शादी के कार्ड में उम्र छापने की व्यवस्था राज्य के भरतपुर में पहले से ही शुरू हो चुकी है। इससे दो महीने में करीब 50 बाल विवाह भी रूक थे। यहां तक कि भरतपुर में एक ऐसा मामला भी आया कि प्रिंटिंग प्रेस वाले ने आयु प्रमाण पत्र मांगा तो परिजनों को याद आया कि उम्र कम है और उसके बाद शादी टाल दी गई।
विज्ञापन