{"_id":"6a8863c1fc50cd701f03e86b","slug":"barmer-bjp-district-president-anantram-vishnoi-said-priority-will-be-given-to-winning-and-sustainable-candidates-barmer-news-c-1-1-noi1403-4636315-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, टिकट के लिए ‘जीताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवारों पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, टिकट के लिए ‘जीताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवारों पर फोकस
Sat, 22 Aug 2026 08:09 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:09 PM IST
सार
नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई ने साफ कहा कि टिकट के लिए ‘जीताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक आयोजित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिले में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला संगठन और शहर के प्रबुद्धजन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र सिंह कच्छवाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बाड़मेर नगर परिषद का बोर्ड कथित रूप से भ्रष्टाचार में डूबा रहा है और आमजन को अपेक्षित राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी का लाभ भाजपा को मिल सकता है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ चुनाव में जुटना होगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई ने कहा कि नगर परिषद चुनाव की घोषणा के बाद यह पार्टी की पहली बैठक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी चयन में जीताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद अधिकांश कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक चुनाव लड़ने और चुनाव लड़ाने का अनुभव है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ जुटने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: विदेशी फंडिंग मामले में पादरी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जांच के घेरे में 2.88 करोड़
जिलाध्यक्ष ने बैठक के दौरान चुनावी रणनीति की शुरुआत करते हुए हर वार्ड में प्रभारी और संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस शासन के दौरान शहर में जो समस्याएं खड़ी हुई हैं, उन्हें दूर करने में समय लगेगा लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से बाड़मेर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाने का प्रयास करेंगे। संगठन सहसंयोजक महेश बी. चौहान ने भाजपा को कैडर आधारित पार्टी बताते हुए कहा कि यहां कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलता है। उन्होंने भी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने कहा कि अब बाड़मेर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में उतरने और जनता का समर्थन हासिल करने की अपील की। वहीं निकाय चुनाव प्रभारी प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा और बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी दीपक कड़वासरा ने भी संबोधित किया।
बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत करने, संभावित प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया।