{"_id":"62b5b85bcac42a5e4c22a99e","slug":"mentally-challenged-girl-raped-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती, पुलिस को आरोपी की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, सात महीने की गर्भवती, पुलिस को आरोपी की तलाश
Fri, 24 Jun 2022 06:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:42 PM IST
सार
कोटा में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। अब वह सात महीने की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर लोगों की इसकी जानकारी लगी और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। अब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कोटा ग्रामीण के दीगोद कस्बे का है। यहां एक मानसिक विक्षिप्त युवती इधर-उधर घूमती रहती है। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। लोगों की नजर युवती पर पड़ी तो उसके गर्भवती होने का पता चला। जानकारी पुलिस के पास पहुंची तो वह युवती को थाने ले आई। लेकिन, मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह कुछ नहीं बता सकी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और मेडिकल कराया। इस दौरान वह करीब सात महीने की गर्भवती पाई गई। अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन