फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Memorandum submitted to the collector regarding the demand for reservation and release of leaders

Bharatpur: आरक्षण और नेताओं की रिहाई की मांग जारी, सरकार ने दिया कानूनी दृष्टिकोण से वार्ता का आश्वासन

Mon, 24 Apr 2023 08:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 08:06 AM IST
सार

भरतपुर में माली, सैनी, शाक्य, मौर्य व कुशवाहा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी सहित गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की रिहाई की मांग की। 

विज्ञापन
Memorandum submitted to the collector regarding the demand for reservation and release of leaders
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन साैंपता प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

माली सैनी शाक्य मार्य व कुशवाहा समाज के लोग तीन दिन से 12 प्रतिशत आरक्षण एवं अपने नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे स्थित अरौंदा के पास रास्ते को जाम किए आंदोलनरत हैं। प्रशासन के लगातार उन्हें अपना आंदोलन समाप्त कर सरकार से वार्ता करने के लिए समझा रहा है। अब आंदोलनकारियों की मुख्य मांग है कि फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी सहित सभी लोगों को छोड़ा जाए।

विज्ञापन


एडवाइजरी बोर्ड के बजाए लवकुश बोर्ड गठित किया जाए, जिसमें अध्यक्ष, मेंबर और डेवलपमेंट के लिए फंड हो, समाज के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण दिया, क्योंकि प्रदेश में समाज की जनसंख्या 12 प्रतिशत से ज्यादा है। रोहिणी कमीशन के जरिए समाज का सर्वे करवाया जाए। प्रशासन की लगातार समझाइश के बाद देर शाम फुले आरक्षण संघर्ष समिति सह संयोजक पप्पू भाई प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखी। जिला कलेक्टर ने उच्चाधिकारियों को प्रतिनिधिमंडल की बात रखने की बात कही है। अभी आंदोलनकारी आंदोलन पर बैठे हैं। रास्ता अभी भी जाम है। हालांकि प्रशासन और आंदोलनकारी दोनों चाहते हैं कि मामला सुलझ जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से पप्पू सैनी की बात फोन पर होने के बाद दिया ज्ञापन
इस बारे में फुले आरक्षण संघर्ष समिति के सह संयोजक पप्पू सैनी का कहना है कि मुख्यमंत्री से बात हुई है। उन्होंने सरकार को 12 प्रतिशत आरक्षण की बात बता दी है। सरकार भी कानूनी दृष्टिकोण से वार्ता को तैयार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता होने के बाद उन्हीं के कहने पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed