{"_id":"648c5da57b0bd914f70fc614","slug":"mba-pass-girl-attacked-nana-and-mama-with-history-sheeter-friend-for-property-in-kota-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: MBA पास युवती का कांड, हिस्ट्रीशीटर दोस्त के साथ बनाया प्लान, नाना-मामा को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: MBA पास युवती का कांड, हिस्ट्रीशीटर दोस्त के साथ बनाया प्लान, नाना-मामा को पहुंचाया अस्पताल
Fri, 16 Jun 2023 11:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:14 PM IST
सार
कोटा में एक युवती ने प्रॉपर्टी के लिए अपने नाना और मामा पर हमला करा दिया। आरोपी युवती के हिस्ट्रीशीटर दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों के हाथ-पैर तोड़ दिए। पुलिस ने वारदात की साजिश रचने वाले एमबीए पास युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक युवती ने अपने नाना और मामा पर हमला करा दिया। युवती ने हिस्ट्रीशीटर दोस्त के साथ मिलकर दोनों के हाथ-पैर तुड़वा दिए। घटना के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने वारदात की साजिश रचने वाले आरापी अदिति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 मार्च की है। कुछ बदमाशों ने शहर की सरोवर टॉकीज के पास कपड़ा कारोबारी नेमीचंद और उनके बेटे राकेश पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने पिता-पुत्र को लोह के पाइप से जमकर पीटा था। इससे दोनों के पैर में फैक्चर हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर और इनामी आरोपियों सहित करीब आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दरअसल, अदिति के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद से उसकी मां अपने पीहर आकर रहने लगी थी। अदिति एमबीए कर चुकी है और वह अपने नाना-मामा के साथ दुकान पर बैठा करती थी। अदिति ही दुकान का पूरा हिसाब-किताब रखती थी। लेकिन, इसी बीच उसे पैसों को लेकर लालच आ गया। जिसके बाद उसने अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त इमरान पर्ची के साथ मिलकर नाना और मामा पर हमले की साजिश रची थी। ताकि, मामा और नाना के हाथ पैर तुड़वाने के बाद वह खुद दुकान पर कब्जा कर सके।
विज्ञापन
पीड़ित नेमीचंद और राकेश हर रोज कार से दुकान जाया करते थे। लेकिन, वारदात वाले दिन घर के बाहर खड़ी उनकी कार के 3 टायरों की किसी ने हवा निकाल दी थी। इस कारण दोनों स्कूटी से दुकान जाना पड़ा। जांच में ये बात सामने आई तो पुलिस को शक हो गया कि वारदात को घर का कोई ना कोई सदस्य शामिल है। इसके बाद से पुलिस घर के सदस्यों पर नजर रखे हुए थी।
इधर, पुलिस को जांच में पता चला कि वारदात से पहले अदिति अपने नाना नेमीचंद के यहां लाडपुरा इलाके में रहती है, लेकिन बाद में वह बजरंग नगर इलाके में रहने लगी। इसके बाद पुलिस ने अदिति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, पहले तो उसने वारदात में शामिल होने से इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात कराना कबूल कर लिया।
आरोपी अदिति ने बताया कि मार्च से जून महीने तक दुकान पर खूब बिक्री होती है। ऐसे में उसके मन में पैसों को लेकर लालच आ गया, उसने सोचा कि अगर दुकान पर नाना-मामा नहीं आएंगे तो सारा हिसाब किताब उसके पास ही रहेगा। साथ ही अदिति एक मकान में हिस्सा भी चाहती थी। ऐसे में उसने अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त इमरान उर्फ पर्ची के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। इमरान ने इस साजिश में अपने अन्य साथियों को शामिल किया था।