{"_id":"6f2aea7d02ee92f5811b8c0c79a26512","slug":"maulvi-held-for-tying-students-by-iron-chains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे में बच्चों को बेड़ियों से जकड़ा, मौलवी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे में बच्चों को बेड़ियों से जकड़ा, मौलवी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 28 Feb 2016 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक मौलवी ने मदरसे में बच्चों के पढ़ाई करने से मना करने पर उन्हें बेड़ियों से बांध दिया। अलवर जिले में स्थित इस मदरसे के मौलवी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मौलवी पर मामला दर्ज करने के साथ ही आठ बच्चों को बेड़ियों से मुक्त किया गया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग बच्चों को पशुओं को बांधने वाली लोहे की बेड़ियों से बांधा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो बच्चे शाहिद और मुशर्रफ मौका पाकर मदरसे से बेड़ियों सहित भाग निकले और रेलवे स्टेशन की ओर आ गए। यहां लोगों ने बच्चों को बेड़ियों में बंधे देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस बच्चों की निशानदेही पर मदरसा पहुंची और बेड़ियों में बंधे आठ बच्चों को मुक्त किया। बच्चों ने बताया कि वे मदरसे से भागकर अपने घर चले गए थे, लेकिन परिजन उन्हें फिर वापस यहां ले आए। इसके बाद से मौलवी बच्चों को लोहे की बेड़ियों में बांधकर मदरसे में रख रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।