{"_id":"624410477d06466ea777eb13","slug":"massive-fire-broke-out-in-plastic-warehouse-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक
Wed, 30 Mar 2022 01:43 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:43 PM IST
सार
अजमेर के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर चार घंटे बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन
अजमेर के गोदाम में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के मदार गली नंबर चार में स्थित प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। भीषण आग से गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मदार क्षेत्र के गली नंबर चार में मनीष जैन नाम का व्यक्ति प्लास्टिक का गोदाम संचालित करता है। गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग की लपटों को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसके कारण गोदाम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। हालांकि, अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन