फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Massive fire broke out in plastic warehouse in Ajmer

Ajmer: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

Wed, 30 Mar 2022 01:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 01:43 PM IST
सार

अजमेर के प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर चार घंटे बाद काबू पाया गया।

विज्ञापन
Massive fire broke out in plastic warehouse in Ajmer
अजमेर के गोदाम में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के मदार गली नंबर चार में स्थित प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। भीषण आग से गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मदार क्षेत्र के गली नंबर चार में मनीष जैन नाम का व्यक्ति प्लास्टिक का गोदाम संचालित करता है। गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग की लपटों को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन इस दौरान गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसके कारण गोदाम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि गोदाम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। हालांकि, अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed