{"_id":"63ddbf281f4c1120b303999f","slug":"masked-miscreants-looted-jewelery-showroom-in-alwar-s-neemrana-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर के नीमराणा में ज्वेलरी शोरूम में घुसे नकाबपोश बदमाश, फायरिंग कर गहने-नकदी लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर के नीमराणा में ज्वेलरी शोरूम में घुसे नकाबपोश बदमाश, फायरिंग कर गहने-नकदी लूटकर हुए फरार
Sat, 04 Feb 2023 07:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:43 AM IST
सार
अलवर जिले के भिवाड़ी के नीमराणा कस्बे में शुक्रवार रात आठ बजे हथियार बंद बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम पर धावा बोलकर लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
ज्वेलरी शोरूम लूट करते बदमाश
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवाड़ी के नीमराणा में ज्वैलरी शोरूम से जेवर लूट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। लूट की घटना के बाद नीमराणा क्षेत्र में हड़कप मच गया। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कराई, लेकिन देर रात तक बदमाशों को पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
तीन-चार नकाबपोशों ने फायरिंग कर लूटे गहने-नकदी
आरपी संस ज्वेलर ने बताया कि रात होने पर दुकान बढ़ा रहा था (बंद करके जा रहा था), तभी तीन-चार नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर आए और आते ही फायरिंग कर दुकान के अंदर रखे गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें नकाबपोश बदमाश हथियार से दुकानदार पर हमला कर गहने लूट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एक टीम हरियाणा बॉर्डर की ओर गई है। जहां रेवाड़ी ज़िले में बावल के आसपास के इलाकों से एक शख्स के होने का शक है। जो बदमाशों के साथ नजर आया है।
विज्ञापन
दस मिनट में लूट की वारदात को दिया अंजाम
बदमाशों ने लूट की पूरी वारदात को करीब 10 मिनट में अंजाम दिया। 2018 में नीमराणा में ही बदमाश हरिया गैंग के लुटेरों ने योगेश ज्वेलर के शोरूम में लूट की थी। जिसके बाद नीमराणा पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हरिया गुर्जर को मार दिया गया था। बड़ी वारदात के बाद भी इलाके की पुलिस और व्यापारियों ने उनसे सबक नहीं लिया और मजबूत सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए गए। जिस कारण फिर से वारदात हो गई। पुलिस को नाकेबंदी के बाद भी अब तक लुटेरे हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी बोले- खुलासे के बाद देंगे जानकारी
नीमराणा एडिशनल एसपी जगराम मीणा से जब इस मामले में मीडिया ने जानकारी चाही, तो उनका जवाब था कि खुलासे के बाद ही मामले के बारे में बताएंगे।