{"_id":"65b65d6c07bc202a4a00adfb","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष का आरोप, दहेज नहीं दिया तो गला घोंट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष का आरोप, दहेज नहीं दिया तो गला घोंट दिया
Sun, 28 Jan 2024 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jan 2024 07:28 PM IST
सार
Dholpur: जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव पुरा उलावटी में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। ससुराली जन गुप्त तरीके से अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे, लेकिन मामले की भनक मृतका के मायके पक्ष के लोगों को लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के पुरा उलावटी गांव में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर जहां पीहर पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने भी गांव पहुंचकर नव विवाहिता के अंतिम संस्कार को रुकवाया है और शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर मृतका के भाई ने कंचनपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार बसेड़ी के बोरेली कुनकुटा गांव निवासी 22 वर्षीय महिला संजना पुत्री रामदयाल की शादी करीब एक वर्ष पहले बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के पुरा उलावटी गांव निवासी भोला उर्फ छतरपाल जाटव पुत्र जगदीश जाटव के साथ हुई थी। पीहर पक्ष ने शादी के वक्त हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। मृतका के भाई गब्बर जाटव ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी बहन संजना को ससुराल वाले और खुद पति दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। कभी नगदी तो कभी कोई सामान की आए-दिन मांग की जाती थी। कई बार उसकी बहन की मारपीट भी की गई थी। जिसको लेकर पूरा परिवार परेशान था। ऐसे में रिश्तेदारों सहित समाज के अन्य लोगों से समझाइश भी कराई थी। अभी 2 दिन पहले 25 जनवरी को ससुराल वाले उसको लेकर आए थे।
विज्ञापन
मामला दर्ज कराया गया
शनिवार की रात करीब दस बजे पीहर पक्ष को सूचना मिली कि उनकी बहन को ससुराल वालों ने मार दिया है। जब ससुराल वालों से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी बहन मकान की छत से गिर गई है। इस पर तुरंत पीहर पक्ष ने कंचनपुर एसएचओ को मामले को जानकारी दी। एसएचओ ने जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच देखा की मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। जिसे रुकवाया गया और शव को अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। घटना को लेकर मृतका संजना के भाई गब्बर ने आरोपी पति भोला और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से ससुराल वाले गांव से गायब बताए गए हैं।
विज्ञापन
शव मोर्चरी पहुंचाया
कंचनपुर थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया शनिवार की रात घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंच मृतका के अंतिम संस्कार को रुकवाया साथ में शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पीहर पक्ष भी अस्पताल पहुंचा था। मामले की संदिग्धता को देखते हुए मृतका संजना के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है।
शव परिजनों को सौंपा
पीहर पक्ष ने जो तहरीर दी है, उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी, अभी उसके कोई संतान नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है। अनुसंधान कर मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।