{"_id":"62d3c31921187a44260900b9","slug":"married-woman-commits-suicide-husbands-illicit-relationship-with-another-girl-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति का दूसरी युवती से अवैध संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पांच साल पहले घर से भागकर की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति का दूसरी युवती से अवैध संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पांच साल पहले घर से भागकर की थी शादी
Sun, 17 Jul 2022 01:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:36 PM IST
सार
प्रेमिका के साथ रहने के लिए मृतका का पति उसके साथ मारपीट करता था। उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
कोटा में विवाहिता ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पति का किसी दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था। सुसाइड से पहले पहले विवाहिता ने एक ऑडियो अपनी बहन को भेजा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पति को बताया। मृतका की बहन ने बताया कि उसने पांच साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी। इसके बाद से उसे कभी मायके नहीं भेजा गया। मृतका के परिजनों ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में के दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अपनी बहन को भेजे ऑडियो में मृतका रीना ने कहा कि उसके पति करण सिंह का अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस कारण वह तनाव में है। उसने यह बात अपने ससुरालवालों को भी बताई, लेकिन उन्होंने उसे ही परेशान करना शुरू कर दिया। करण उसके साथ नहीं, पूजा नाम की लड़की के साथ रहना चाहता है। इसे लेकर वह बहुत दुखी है।
विज्ञापन
रीना अहमदाबाद की रहने वाली थी। पांच साल पहले उसने घर से भागकर करण सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद करण की जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई। उससे शादी करने के लिए वह रीना के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। वह उसे घर से निकालना चाहता था।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह भी कि शादी के बाद रीना एक बार भी मायके नहीं गई। उसका पति और ससुराल वाले उसे नहीं भेजते थे। मायके वालों ने उसे बुलाने की कई बार कोशिश, उन्होंने फोन कर उसे घर लाने की बात भी कही, लेकिन उसके ससुराल वाले नहीं माने। मृतका की बहन और उसके पति ने रीना के पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।