{"_id":"62baecc672e2e555092c2235","slug":"married-woman-commits-suicide-by-jumping-into-water-stitch-devar-accused-of-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बच्चे के साथ टांके में कूदी विवाहिता, महिला की मौत, परिजनों का आरोप- देवर कर रहा था यौन शोषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बच्चे के साथ टांके में कूदी विवाहिता, महिला की मौत, परिजनों का आरोप- देवर कर रहा था यौन शोषण
Tue, 28 Jun 2022 05:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:27 PM IST
सार
बाड़मेर में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि चचेरा देवर उसके साथ लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था। इससे तंग आकर ही उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में एक दलित महिला ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका चचेरा देवर डरा-धमकाकर उसके साथ यौन शोषण कर रहा था। इससे तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात सदर थाना इलाके की है। यहां एक 32 साल की महिला अपने आठ साल के बच्चे के साथ पानी के टांके में कूद गई। बच्चे की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने उसे तो बचा लिया, लेकिन महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव बाहर निकालकर पीएम के अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 11 साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। लंबे समय से उनकी बेटी को डरा-धमकाकर चचेरा देवर जीवनराम उसका यौन शोषण कर रहा था। जिससे वह परेशान थी। आखिर में यौन शोषण के तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन