Dholpur : अधेड़ से 16 साल की बच्ची की जबरन कराई शादी, जेठानी के लड़के के साथ घर से भागी
धौलपुर में जेठानी के बेटे के साथ भागी नाबालिग ने कहा कि वह पति से तलाक लेना चाहती है। लड़की को एक बेटी भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति की 16 साल की नाबालिग से शादी करवा दी गई। नाबालिग लड़की अपनी बेटी को छोड़कर जेठानी के बेटे के साथ भाग गई। पुलिस ने लड़की को दस्तयाब कर लिया है। हालांकि, लड़की पति के साथ रहना नहीं चाहती है।
धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति की शादी नाबालिग से करवा दी गई। नाबालिग को ये बेमेल शादी पसंद नहीं थी। वहीं ससुराल में ही उसे अपने जेठानी के बेटे से प्यार हो गया। जिसके साथ वह भाग गई। ससुराल वालों ने बहू के अपहरण का केस दर्ज करवाया। पुलिस जांच में जुटी और नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।
बाल कल्याण समिति के सामने लड़की ने खुलासा किया। उसने बताया कि घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी। डेढ़ साल की शादी में उसे एक बेटी भी हुई। बालिका का कहना है कि वो अपने अधेड़ पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह पति से तलाक लेना चाहती है। फिलहाल लड़की को सखी वन स्टॉप पर रखा गया है। माता-पिता के आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।