फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married girlfriend killed lover in Jaipur police arrested accused woman

Rajasthan: संबंध बनाने के लिए प्रेमी बना रहा था दबाव, झगड़े के बाद शादीशुदा प्रेमिका ने मुंह और गला दबाकर की हत्या 

Fri, 11 Mar 2022 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Mar 2022 04:01 PM IST
सार

राजस्थान में एक शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमी शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेमिका पर दबाव बना रहा था। प्रेमिका के मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Married girlfriend killed lover in Jaipur police arrested accused woman
पुलिस गिरफ्त में आरोपी विनोद कंवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक प्रेमी अपनी प्रमिका पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बना रहा था। प्रेमिका के संबंध बनाने से मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इससे गुस्साई महिला ने गला और मुंह दबाकर प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका विनोद कंवर (23) फकीरा नगर की रहने वाली है। उसके मकान के सामने किराए से कमरा लेकर सुभाष कुमावत निवासी ढोढसर गांव रहता है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला फकीरा नगर बैनाड़ रोड करधनी इलाके का है। छह मार्च की सुबह आरोपी विनोद कंवर का पति काम काम पर चला गया था। इसके बाद प्रेमी सुभाष प्रेमिका के पास पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा। दोनों में काफी देर तक बहस होती रही, लेकिन सुभाष नहीं माना। इसके बाद विनोद कंवर ने उसके ऊपर बैठकर गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक सुभाष और विनोद कंवर के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक जयपुर में किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मृतक का मोबाइल पुलिस को हाथ लगा। मोबाइल की जांच करने पर पुलिस को उसमे विनोद कंवर और सुभाष के दो अश्लील वीडियो मिले। इसी आधार पर पुलिस ने विनोद को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी विनोद पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के संबंध के बारे में पति को चल गया था पता 
पुलिस ने बताया कि सुभाष से अवैध संबंध के बारे में आरोपी महिला के पति को पता चल गया था। इसके बाद वह उसे गांव ले गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह जिद कर जयपुर वापस आ गई। इसके बाद उसने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस कराया था। इस दौरान सुभाष पति की अनुपस्थिति में प्रेमिका से संबंध बनाकर चला जाता था। दो साल से हो रहे देहशोषण से विनोद कंवर तंग आ गई थी, वह सुभाष से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए उसने सुभाष से संबंध बनाने के लिए मना कर दिया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद विनोद ने उसके ऊपर बैठकर उसका गला और मुंह दबा लिया। कुछ देर बार उसकी मौत हो गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed