फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Marriage of 80 year old man in Udaipur who lived in 60 years live-in in Udaipur

Rajasthan : 60 साल लिव-इन में रहे 80 साल के दादाजी की शादी, नौ बेटे-बेटी, 20 पोते-पोतियों के साथ निकली बरात

Sat, 16 Apr 2022 06:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Apr 2022 06:17 PM IST
सार

उदयपुर में पोते-पोतियों ने 80 साल के दादा की शादी करवाई है। पूरे क्षेत्र में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Marriage of 80 year old man in Udaipur who lived in 60 years live-in in Udaipur
उदयपुर में अनूठी शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर जिले के कोटड़ा में एक अनूठी शादी देखने को मिली। 60 साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद 80 साल के बुजुर्ग ने शादी की। दूल्हे बने बुजुर्ग के नौ बेटे-बेटियों सहित 20 पोता-पोती इस शादी के साक्षी बने।

विज्ञापन

उदयपुर के गऊपीपला निवासी सकमा पुत्र धुलिया पारगी मठु के साथ पिछले 60 साल से लिव इन में रह रहे थे। अब जाकर पोता-पोती ने दादा-दादी की शादी कराने की ठानी। उसके बाद पूरे परिवार के साथ सकमा की बारात ढोल-डीजे की थाप पर गुजरात के गुण भाखरी गांव पहुंची। वहां सकमा ने मठु के साथ सात फेरे लिए और उन्हें दुल्हन बनाकर उदयपुर लेकर आए। पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Marriage of 80 year old man in Udaipur who lived in 60 years live-in in Udaipur
दूल्हा बने सकमा - फोटो : Social Media
सदियों पुरानी है साथ रहने की प्रथा
उदयपुर के आदिवासी क्षेत्रों में बिना शादी युवक-युवती के साथ रहने की प्रथा है। युवक-युवती आपसी सहमति से साथ रहते हैं। इसके बाद युवक युवती के घरवालों को कुछ राशि देता है, जिसे दापा कहते हैं। इस राशि का फैसला सामजिक स्तर पर किया जाता है। उसके बाद दोनों साथ रहने लगते हैं और बाद में सहूलियत के अनुसार शादी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed