{"_id":"60a235f48bfc927a856c6f7b","slug":"many-trains-cancelled-in-rajasthan-due-to-covid-surge","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोविड के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोविड के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल
Mon, 17 May 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 May 2021 02:53 PM IST
सार
कोरोना महामारी के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लागू है। लोग इस समय यात्रा करने से बच रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। राजस्थान में भी अगले आदेश तक कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के अधिकांश राज्यों में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान निजी कंपनियां और फैक्ट्रियों में ताले लगे हुए हैं, लोग भी ट्रेनें से कम यात्रा कर रहे हैं। राजस्थान में लॉकडाउन के बीच रेलवे ने यात्री भार में कमी को देखते हुए कई और रेल सेवाओं को रद्द करने या उनके फेरों में कमी की घोषणा की है। खाली चल रही ट्रेनों से रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार कम यात्री भार के कारण दस और रेल सेवाओं को रद्द किया गया है। इनमें जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन, जोधपुर-इंदौर स्पेशल ट्रेन, जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल, जोधपुर-बिलाड़ा स्पेशल व श्रीगंगानगर-अंबाला स्पेशल ट्रेन शामिल हैं जो 19 मई से आगामी आदेश तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा चार ट्रेन के फेरों में कमी करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत अजमेर-अमृतसर स्पेशल 19 मई से आगामी आदेश तक सप्ताह में 2 दिन के स्थान पर बुधवार को चलेगी। बता दें कि रेलवे पहले भी अनेक ट्रेन रद्द कर चुका है।
विज्ञापन