फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   many bottles of costly foreing liquor found from shighvi house

वसुंधरा के 'खास' के घर से मिलीं महंगी विदेशी शराब की 177 बोतलें

Thu, 17 Sep 2015 08:04 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
many bottles of costly foreing liquor found from shighvi house

करीब 20 करोड़ रुपए के रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार हुए अतिरिक्त मुख्य खान सचिव अशोक सिंघवी के जयपुर स्थित घर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को विदेशी शराब की महंगी 177 बोतलें बरामद कीं।

विज्ञापन


इसके बाद अशोक नगर थाने में एक्साइज एक्ट का मामला और दर्ज कर लिया गया। इधर, सिंघवी, अतिरिक्त निदेशक खनन पंकज गहलोत, वरिष्ठ अभियंता पी.आर. आमेटा सहित इस मामले में सभी सातों आरोपियों को उदयपुर की एसीबी अदालत में पेश किया गया, जहां पांच दिन की पूछताछ की स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन


इनमें से दो बिचौलियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर इशारा करते हुए कहा कि सिंघवी किसके चहेते अधिकारी थे? इसकी भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आधी रकम बांटते थे अफसरों में

many bottles of costly foreing liquor found from shighvi house

प्रारंभिक जांच में अफसरों और दलालों के 28 बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है। बारह से ज्यादा ऐसे मकान मिले हैं, जिनसें इनका सीधा संबंध है।

प्रकरण से जुड़े आरोपियों के बास महंगी कारें भी थीं। गहलोत के बैंक लॉकर से 23 किलो सोना बरामद हुआ है। तलाशी अभियान अभी जारी है। पूरी राशि 50 करोड़ से ऊपर जाने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि सिंघवी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि रिश्वत की आधी रकम वे खुद रखते थे, बाकी अफसरों में बंटती थी। जयपुर स्थित सिविल लाइंस में उनके चार बंगले होने की जानकारी सामने आई है। ये उनकी पत्नी के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed