Pali News: नाली में डूबने से हुई थी मनन की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; परिजनों ने की मुआवजे की मांग
Pali News: पाली के आनंद नगर में शुक्रवार शाम मिले मनन के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनन की मौत का कारण नाली के गंदे पानी एवं कीचड़ का पेट तक जाना बताया गया है। ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के आनंद नगर से मंगलवार दोपहर गायब हुए ढाई वर्षीय मनन का शव शनिवार शाम एक नाली में मिला था। मनन का शव का आज बांगड़ अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। मनन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसकी मौत पेट के अंदर तक नाली का गंदा पानी और कीचड़ जाने से हुई है।
यह है घटनाक्रम
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे मनन अचानक गायब हो गया था, जिसकी तलाश में तीन थानों के करीब 150 पुलिसकर्मी 4 दिन से जुटे हुए थे। इस दौरान मनन को ढूंढने के लिए ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी परन्तु शुक्रवार दोपहर तक वह नहीं मिला था।
शुक्रवार शाम घर के निकट ही स्थित एक नाली में मनन का शव फंसा हुआ मिला, जिसका आज सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। इससे पहले पुलिस ने आनंद नगर से लेकर रीको, ग्रेनाइट और महाराणा प्रताप सर्कल तक खाली पड़े भूखंड़ों के साथ कुएं भी चेक किए थे, पर मनन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
हत्या की जताई थी आशंका
6 दिसंबर की शाम को मनन का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर नाली में मिला, जिस पर उसके परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर शनिवार बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें मौत का कारण नाली में डूबना सामने आया है। इस दौरान बड़ी संख्या में मृतक के परिजन ओर समाज के लोग हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर बैठे रहे।
मुआवजे को मांग
आज सुबह पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख एवं पार्षद बाबूलाल आर्य के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मनन के परिजनों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्हें राज्य सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की गई।