{"_id":"642d98ac9009401c68056913","slug":"man-who-killed-cattle-trader-in-karnataka-arrested-from-rajasthan-cow-vigilante-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Case: कर्नाटक में मवेशी व्यापारी की हत्या करने वाले राजस्थान से गिरफ्तार, गो रक्षक बताकर मांगे थे 2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Case: कर्नाटक में मवेशी व्यापारी की हत्या करने वाले राजस्थान से गिरफ्तार, गो रक्षक बताकर मांगे थे 2 लाख
Sat, 08 Apr 2023 05:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 08 Apr 2023 05:35 PM IST
सार
31 मार्च की रात कर्नाटक के रामनगर में पशु व्यापारी इदरीस पाशा की हत्या के आरोप में पुलिस ने कथित गो रक्षकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के बाड़मेर जिले से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक पुलिस ने रामनगर जिले में हुई एक मवेशी व्यापारी की हत्या के आरोप में कथित गो रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने पुनीत केरेहल्ली और उसके चार साथियों को प्रदेश के बांसवाड़ा जिले से पकड़ा है। पुलिस की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
रामनगर पुलिस अधीक्षक कार्तिक रेड्डी ने बताया कि पुलिस टीम ने पुनीत केरेहल्ली और उसके साथियों की कई दिन से तलाश कर रही थी। बुधवार को उन्हें राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 31 मार्च की रात मंड्या जिले के रहने वाले इदरीस पाशा की मारपीट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार 31 मार्च की रात पशु व्यापारी इदरीस पाशा और उसके दो साथी एक कंटेनर से पशु लेकर आ रहे थे। इस दौरान खुद को गो रक्षक बताने वाले पुनीत केरेहल्ली और उसके साथियों ने पाशा के वाहन को रुकवाया और उनसे पशुओं के बारे में पूछताछ करने लगे। चारों आरोपियों ने पाशा पर अवैध तरीके से पशु ले जाने का आरोप लगाया। इस दौरान व्यापारी ने उनसे कहा कि वे मवेशी खरीद कर लाएं है, पाशा ने आरोपियों को रसीद दिखाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
आरोप है कि पुनीत और उसके साथियों ने पाशा से दो लाख रुपये देने पर जाने देने की बात कही, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुनीत और उसके साथियों ने पशु व्यापारी पाशा व उसके साथियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कंटेनर चालक सैयद जहीर और उसके साथियों के खिलाफ अवैध रूप से गायों को ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर कंटेनर चालक सैयद जहीर को गिरफ्तार किया। इस दौरान सामने आया कि आरोपियों की मारपीट के कारण इदरीस पाशा की मौत हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार दो लाख रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने इदरीस पाशा का पीछा किया और उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अप्रैल की सुबह पाशा का शव सतनूर में मिला था। मृतक के भाई ने पुनीत केरहल्ली पर पाशा की हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। उनकी तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। करीब चार दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान के बाड़मेर जिले से गिरफ्तार किया है।