फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Man returned from Dubai kidnapped as CBI officer Nagaur and Jaipur police arrested 4 accused

Rajasthan: CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे, दुबई से लौटे व्यक्ति को किया अपहरण, 70 लाख की फिरौती मांगी

Wed, 12 Apr 2023 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 10:22 PM IST
सार

CBI अधिकारी बनकर दिनदहाड़े घर में घुसकर दुबई रिटर्न व्यक्ति का अपहरण करने और 70 लाख की फिरौती मांगने वाले गैंग के सरगना समेत 4 आरोपियों को नागौर-जयपुर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। 350 किलोमीटर की दूरी तय कर, 14 घण्टों में विशेष टीम ने फॉलो-अप कर बड़ा सर्च अभियान चलाकर आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन
Man returned from Dubai kidnapped as CBI officer Nagaur and Jaipur police arrested 4 accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई से नागौर के खूनखुना थाना क्षेत्र में सूफिया मोहल्ला स्थित अपने घर लौटे व्यक्ति को फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर दिनदहाड़े अगवा कर रास्ते में मारपीट की गई। किडनैपर्स ने दुबई रिटर्न अगवा व्यक्ति के परिजनों से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।  इस मामले में नागौर जिला पुलिस और जयपुर ईस्ट पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर 3 आरोपियों को आगरा रोड जयपुर और 1 आरोपी को वजीरपुर सवाई माधोपुर से डिटेन कर एक एयर गन बरामद की है।

विज्ञापन


CBI अधिकारी बनकर आए 4-5 व्यक्तियों ने युसूफ को घर से उठाया
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि मंगलवार को सुफिया मोहल्ला शेरानी आबाद निवासी शब्बीर अहमद द्वारा थाना खुनखुना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया कि आज दोपहर 1:30 बजे दुबई से आया उसका भाई युसूफ घर में सो रहा था। तभी मारुति अर्टिगा गाड़ी लेकर आए 4-5 व्यक्ति सीबीआई अधिकारी बनकर जबरदस्ती उसके भाई को गाड़ी में पटक कर खाटू की ओर चले गए। तब से उसके भाई का मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन


बदमाशों का पीछा कर परबतसर पहाड़ी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया
सूचना मिलते ही एएसपी विमल सिंह, सीओ गोमाराम, एसएचओ खुनखुना बनवारी लाल, एसएचओ खाटू बड़ी गणेशराम मय टीम के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर तुरंत जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस टीमों ने सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लगातार 14 घंटे फील्ड इंटेलिजेंट से प्राप्त इनपुट और साइबर तकनीकी से बदमाशों का पीछा कर परबतसर के पहाड़ी के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

        
बुधवार सुबह मांगी गई फिरौती
बुधवार अलसुबह करीब 4:15 बजे किडनैपर्स ने अगवा व्यक्ति के परिजनों को कॉल कर फिरौती की मांग की। फिरौती के लिए किडनैपर्स ने चाय की थड़ी पर काम करने वाले से मोबाइल लेकर कॉल किया था। लोकेशन जयपुर के कानोता क्षेत्र की आने से जयपुर ईस्ट पुलिस की मदद से अल सुबह से दोपहर तक जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया।

जयपुर में 52 फुट हनुमान प्रतिमा के पास घेराबंदी कर 3 आरोपी पकड़े, किडनैप यूसुफ को छुड़ाया
किडनैपर्स ने कानोता नदी क्षेत्र में सुनसान जगह पर रात को अपह्रत यूसुफ को बंधक बनाकर रखा था। अल सुबह फिरौती के लिए परिजनों को कॉल किया था। नागौर पुलिस और जयपुर की थाना बस्सी,कानोता पुलिस और डीएसटी के 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीमों ने आगरा रोड से 20 किलोमीटर दायरे में बारीकी से जॉइंट ऑपरेशन कर सर्च और तलाशी अभियान चलाया। दोपहर को 52 फुट हनुमान प्रतिमा के पास घेरा बंदी कर 3 आरोपियों को दस्तयाब कर अपह्रत यूसुफ को सकुशल छुड़ाया गया।


इन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
आगरा रोड जयपुर से विश्वेंद्र जाट पुत्र कुम्हेर, जोगेंद्र जाट पुत्र जगदीश निवासी शेरपुर थाना सूरौठ जिला करौली और विक्रम जाट पुत्र श्याम शील निवासी चांदीला थाना हिंडौन जिला करौली और वजीरपुर से चौथे आरोपी अनिल जाट निवासी वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed