{"_id":"61bdb4a5b73aba55492b2110","slug":"man-killed-by-stepbrothers-in-kota-rajasthan-says-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: जमीन विवाद को लेकर होटल मालिक की हत्या, सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: जमीन विवाद को लेकर होटल मालिक की हत्या, सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप
Sat, 18 Dec 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 03:45 PM IST
सार
जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात बुद्धिप्रकाश और दिनेश सहाबलाल के होटल पर पहुंचे और उसपर लोहे की रड से हमला कर दिया। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों आरोपियों ने उसके बेटे की भी पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले के इटावा पुलिस थाने क्षेत्र में एक होटल मालिक की हत्या कर दी गई। साथ ही उसके बेटे की भी बेदम पिटाई की गई है। गंभीर हालत में बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौतेले भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगा है। इटावा थाना प्रभारी रामविलास के मुताबिक, विनायका गांव निवासी सहाबलाल मीणा (52) और आरोपी बुद्धिप्रकाश मीणा और दिनेश मीणा कोटा-इटावा राज्य राजमार्ग पर दो अलग-अलग होटल चला रहे थे। बुद्धिप्रकाश और दिनेश का होटल पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ा था।
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार की रात बुद्धिप्रकाश और दिनेश सहाबलाल के होटल पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच बुद्धिप्रकाश ने सहाबलाल पर लोहे की रॉड से भी हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक के बेटे से भी दोनों ने जमकर मारपीट की। बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन