{"_id":"1e92a7f4-b2f8-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"man-falls-to-death-in-temptation-of-wealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन पाने के लिए खोद डाली घर की जमीन, मिली मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन पाने के लिए खोद डाली घर की जमीन, मिली मौत
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
धरती में छिपा पैसा निकलाने के चक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का है यहां धरती में गड़ा पैसा निकालने के चलते जेवरात कारोबारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह कारोबारी तांत्रिक के झांसे में आकर अपने ही घर में धन पाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। मिट्टी ज्यादा खोदने के बाद कारोबारी पर उसी गड्ढे की मिट्टी भरभरा कर गिर पड़ी जिसमें दब कर कारोबारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
कारोबारी का नाम भरत गोपीनाथ मराठा (35) बताया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस ने दबिश देकर गड्ढा खोदने की सलाह देने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
झोटवाड़ा में रामनगर बी में भरत गोपीनाथ मराठा सपरिवार रहता था। भरत के भाई संतोष ने बताया कि भरत को उसके जानकार तांत्रिक कूकाराम ने बताया कि उसके घर में धन छिपा है।
विज्ञापन
कूका राम महराष्ट्र से जयपुर से आया और रात में भरत के घर ही रुका। सुबह उसने मकान के नीचे जमीन में दबा करोड़ों का सोना-चांदी तंत्र विद्या से निकालने की बात कही।
कूकाराम ने भरत से पूजा-पाठ के लिए हजारों रूपए ले लिए थे।
बुधवार दोपहर को भरत ने घर में खुदाई का काम शुरू कर दिया। 15 फीट गहराई में मिट्टी खोदने के बाद मिट्टी ढह गई और भरत मिट्टी में दब गया। लंबे समय तक राहत न मिलने पर भरत की दम घुटने से मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।