{"_id":"61c71b8641071c6fe90d049f","slug":"man-fall-on-girl-during-taking-selfie-from-2nd-floor-in-jaipurs-triton-mall-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सेल्फी ले रहा युवक दूसरी मंजिल से युवती के ऊपर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सेल्फी ले रहा युवक दूसरी मंजिल से युवती के ऊपर गिरा, मौत
Sat, 25 Dec 2021 06:54 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:54 PM IST
सार
युवक मॉल में दूसरी मंजिल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
जयपुर के ट्राइटन मॉल में एक युवक की सेल्फी लेने के दौरान असावधानी बरतने के कारण जान चली गई। दरअसल, युवक मॉल में दूसरी मंजिल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी युवती पर गिर गया, जिससे वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को खबर कर दी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन