फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Malpura Municipality chairman Sonia Soni suspended

Rajasthan: मालपुरा पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी निलंबित, स्वायत शासन विभाग ने जारी किया आदेश

Sat, 08 Oct 2022 11:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 08 Oct 2022 11:59 AM IST
सार

राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सोनिया सोनी के विरुद्ध जांच करवाने का फैसला किया गया है। पद पर सोनिया सोनी के रहने से जांच प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Malpura Municipality chairman Sonia Soni suspended
मालपुरा नगरपालिका की अध्यक्ष निलंबित - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने भाजपा समर्थित मालपुरा पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी को निलंबित कर दिया है। चार मई को भी राज्य सरकार ने सोनिया सोनी को निलंबित किया था।

विज्ञापन


स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक हरदेश कुमार शर्मा की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश में बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के रामदेव बैरवा ने एक शिकायती पत्र स्वायत शासन विभाग को दिया था। जिसमें उसने सोनिया सोनी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष ने राजकीय अभिलेख (रिकॉर्ड/ पत्रावलियां) कम्प्यूटर मय प्रिन्टर पुनः पालिका में नहीं भिजवाई। जिसके बाद शिकायत प्रमाणित पाई गई।

विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से सोनिया सोनी के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 39 (3) के अन्तर्गत न्यायिक जांच करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। पालिका अध्यक्ष और सदस्य वार्ड नंबर 19 पद पर सोनिया सोनी के रहने से जांच प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में सोनिया सोनी को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में स्वायत शासन विभाग ने चार मई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही में दोषी मानते निलंबित किया था। जिस पर राजस्थान हाई कोर्ट ने निलंबन आदेश को निरस्त करते हुए बहाली के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed