{"_id":"62b8751c57d5641d470b1e36","slug":"makeup-artist-raped-on-pretext-of-getting-job-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नौकरी दिलाने के बहाने मेकअप आर्टिस्ट से दुष्कर्म, होटल में ले जाकर बोला- 'मुझे खुश करना होगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नौकरी दिलाने के बहाने मेकअप आर्टिस्ट से दुष्कर्म, होटल में ले जाकर बोला- 'मुझे खुश करना होगा'
Sun, 26 Jun 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 26 Jun 2022 08:32 PM IST
सार
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
जयपुर में युवती से दुष्कर्म।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में नौकरी दिलाने के बहाने एक मेकअप आर्टिस्ट से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती झुंझुनूं जिले की रहने वाली है और यहां नौकरी के लिए आए थे। नौकर का झांसा देकर आरोपी ने शहर के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। नौकरी नहीं लगने पर उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाने दर्ज कराई रिपोर्ट में 26 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह झुंझुनूं की ही रहने वाली है। जिले में रहने वाले 45 साल के नरेश सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि वह अपनी बुआ के यहां घूमने गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले नरेश का बुआ के घर आना-जाना था। इस दौरान उसकी जान पहचान नरेश से हो गई थी। नरेश ने उससे जयपुर में नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन
मार्च के महीने में नरेश ने उसे इंटरव्यू के लिए जयपुर बुलाया। वहां पहुंचने पर वह इंटरव्यू दिलाने के बहाने उसे एक होटल में ले गया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर नरेश ने धमकी देते हुए कहा, नौकरी चाहिए तो मुझे खुश करना पड़ेगा। दुष्कर्म करने के बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद से नौकर का पूछने पर वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। साथ ही जल्द नौकरी लगवाने की बात कहकर फोन रख देता। कुछ दिन ऐसा चलने के बाद उसने नंबर बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।