{"_id":"62da5613316e2f290b581d9f","slug":"magistrate-sent-gauhar-chishti-to-the-high-security-jail-after-the-remand-in-provocative-speech-case-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गौहर चिश्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, उदयपुर हत्याकांड से नहीं जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गौहर चिश्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, उदयपुर हत्याकांड से नहीं जुड़ा कनेक्शन
Fri, 22 Jul 2022 01:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:17 PM IST
सार
भड़काऊ भाषण मामले में रिमांंड खत्म होने पर मजिस्ट्रेट ने गौहर चिश्ती को हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गौहर चिश्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर दरगाह के निजाम गेट के बाहर भड़काऊ भाषण देने वाले गौहर चिश्ती की रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया है।
अजमेर एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि गौहर चिश्ती से पूछताछ में उदयपुर में हुए कन्हैया लाल की हत्या का कोई लिंक सामने नहीं आया है, जबकि इस संबंध में चिश्ती से मनोवैज्ञानिक तरीके के साथ-साथ कई टीमों ने पूछताछ की। साथ ही बैंक ट्रांजेक्शन की भी गहनता से जांच की लेकिन कुछ नही पाया गया। सांगवान ने कहा कि भड़काऊ भाषण देने के बाद वह जयपुर से हैदराबाद भाग गया। यहीं नारा उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों ने लगाए थे जिससे डर कर वह अजमेर से भाग गया था।
आपको बता दें कि पिछले 17 जून को गौहर चिश्ती ने दरगाह के मुख्य निजाम गेट के बाहर से नुपुर शर्मा के विरोध में नारे लगाए थे। जिसका वीडियो सामने आने के बाद 25 जून को दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से गौहर चिश्ती फरार था, जिसे 15 जुलाई को पुलिस ने हैदराबाद के तेलंगाना से गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष गौहर चिश्ती को पेश किया था। यह 22 जुलाई तक पुलिस की रिमांड पर था। उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया है।