{"_id":"63cbf7a44784e7676616c9fd","slug":"madan-dilawar-angry-on-comparing-rahul-gandhi-with-lord-ram-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: बिगड़े बोल, राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर भड़के प्रदेश महामंत्री, बोले- इनको इलाज की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: बिगड़े बोल, राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर भड़के प्रदेश महामंत्री, बोले- इनको इलाज की जरूरत
Sat, 21 Jan 2023 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:03 PM IST
सार
राहुल गांधी की तुलना भगवान राम और जगतगुरु शुक्राचार्य से करने पर भड़के बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने ऐसे लोगों की तुलना पागलों से कर अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विधायक मदन दिलावर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और कोटा के रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने वालों के खिलाफ विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगों का दिमाग खराब हो गया है, पागलपन हो गया है। जो राहुल गांधी की तुलना भगवान राम और जगतगुरु शुक्राचार्य से कर रहे हैं। विधायक दिलावर बोले कि ऐसे लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाना चाहिए, ताकि प्रदेश बर्बाद न हो और देश को भी नुकसान न हो।
विज्ञापन
दिलावर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और मंत्री परसादी लाल मीणा दिमागी रूप से डिस्टर्ब हो गए हैं। इनका अच्छे हॉस्पिटल में इलाज कराना जरूरी है। ये लोग भगवान राम और जगतगुरु शुक्राचार्य की ऐसे व्यक्ति की तुलना कर रहे हैं, जो जनसंख्या को रुपयों में बताता है, आटे को लीटर में तोलता है।
विज्ञापन
इन नेताओं का अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं
उन्होंने कहा कि मेरी सोनिया गांधी से गुजारिश है बुढ़ापा खराब मत करिए, आपके बेटे का ठीक से इलाज करवाइए। कांग्रेस के लोगों को कहूंगा कि आप भी अपनी जिंदगी खराब मत करिए, क्योंकि अशोक गहलोत भी उनसे सीख-सीख कर उनके छोटे भाई को गद्दार, मक्कार, नाकारा निक्कमा बताने लग गए हैं। खैर ये इनका घर का मामला है, लेकिन इससे साफ जाहिर होता है कि ये मेंटल डिस्टर्ब हो गए हैं। अशोक गहलोत, परसादी लाल, फारूक अब्दुल्ला के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से निवेदन करता हूं। इन सबको इकट्ठा करके अच्छे हॉस्पिटल में इलाज कराएं, ताकि प्रदेश बर्बाद न हो और देश को नुकसान न हो।
विज्ञापन