फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lover  killed married girlfriend after ten year relationship bhilwara love affair

Rajasthan: 10 साल बाद प्रेमिका से मन भरा तो रची खौफनाक साजिश, पहाड़ियों पर ले जाकर विवाहिता को दी दर्दनाक मौत

Mon, 26 Jun 2023 01:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग के दस साल बाद भीलवाड़ा में एक प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका की हत्या कर दी। गला दबाने के बाद आरोपी प्रेमी ने चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Lover  killed married girlfriend after ten year relationship bhilwara love affair
मृतका प्रेमलता और आरोपी दौलत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक विवाहिता हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच पिछले 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना शहर के बनेडा थाना इलाके की है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवगढ़ की रहने वाले शादीशुदा महिला प्रेमलता (42) और  माताजी का खेड़ा निवासी दौलत सिंह राजपूत के बीच 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे, यहां हुई मुलाकात के बाद दोनों में जान पहचान हुई और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दौलत रोजाना शराब पीने का आदी है, इसके चलते उनमें आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन


रोजाना के झगड़े को लेकर वह अपनी प्रेमिका प्रेमलता से परेशान हो गया था। इस कारण वह प्रेमलता से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की खौफनाक साजिश रची।  आरोपी दौलत योजना के अनुसार शुक्रवार रात को प्रेमिका को घुमाने की बात कहकर बाइक से मानपुरा की पहाड़ियों पर ले गया। जहां उसने प्रेमलता था की गला दबाकर हत्या कर दी, शव की पहचान ना हो इसलिए उसने चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कुचल दिया और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को महिला की हत्या की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जांच में विवाहिता के प्रेमी दौलत का नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंची तो वह लापता था, इसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया।

पुलिस ने थाना इलाके के  सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मृतका और उसके प्रेमी दौलत की कॉल डिटेल भी निकाली गई। जिसके बाद पुलिस की टीम और सक्रिय हुई। आरोपी दौलत की गिरफ्तारी के लिए एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी दौलत ने बताया कि वह शराब पीने आ आदी है। इस बात को लेकर उसकी प्रेमिका आए दिन उससे झगड़ा करती रहती थी। इससे वह तंग आ गया था और प्रेमिका प्रेमलता से पीछा छुड़ाना चाहता था। 22 जून की शाम वह उसे घुमाने के बहाने बाइक से पहाड़ियों पर ले गया और उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed