फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Love Affair With Minor Mob Beat Young Man And Cut His Hair Jaisalmer

Rajasthan: 'नाबालिग से प्रेम करने की सजा', समुदाय विशेष के युवक को लोगों ने पीटा, बाल काटे और बाइक में लगाई आग

Fri, 02 Sep 2022 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 07:57 PM IST
सार

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई पक्ष केस दर्ज कराता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
Love Affair With Minor Mob Beat Young Man And Cut His Hair Jaisalmer
युवक को हाथ बांधकर पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जैलसमेर जिले के एक गांव में लोगों ने एक युवक को बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और बाल भी काट दिए। इतना ही नहीं लोगों भी भीड़ ने उसकी बाइक में भी आग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की किसी नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उससे मिलने के लिए लगभग रोज गांव में आता था। इसी बात पर लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना करीब दो-तीन पहले की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के हमीरनाडा गांव है। मोहन गढ़ के रहने वाले मुख्तयार खान का हमीरनाडा गांव की एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों करीब एक साल से एक दूसरे से गांव में मिल रहे थे। अनजान लड़के के रोज-रोज गांव में आने के कारण लोगों को नाबालिग लड़की के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया। 

विज्ञापन

Love Affair With Minor Mob Beat Young Man And Cut His Hair Jaisalmer
बाइक में भी लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद से गांव के लोग लड़के पर नजर रखने लगे। दो-तीन दिन पहले युवक मुख्तयार खान लड़की से मिलने के लिए एक दिन में दो बार गांव आया। दूसरी बार में गांव के करीब 15 से ज्यादा युवकों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो युवकों ने उससे गांव में बार-बार आने को लेकर पूछताछ फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। बुरी पीट रहे युवकों ने उसके कपड़े फाड़े, बाल काटे और फिर बाइक में भी आग लगा दी।

इस दौरान किसी ने युवक के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और लड़के को छुड़वाया। युवक के मांफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवक से मारपीट के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई पक्ष केस दर्ज कराता है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed