फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   love affair bua court marriage with bhatija in bharatpur

Rajasthan: भतीजे पर आया बुआ का दिल तो भागकर की शादी, लड़की ने REET का एग्जाम दिया, लड़का चलाता है परचून दुकान

Sat, 15 Oct 2022 08:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Oct 2022 08:39 PM IST
सार

युवती ने ट्वीट कर सुरक्षा की मांग की है। उसने अपने ट्वीट में लिखा- दोनों परिवार हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं, हम दोनों की जान को खतरा है। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, हाई कोर्ट ने भी हमारी शादी को वैध करार दिया है। ईश्वर मेरी मदद करो...।

विज्ञापन
love affair bua court marriage with bhatija in bharatpur
लव मैरिज

विस्तार

कहते हैं प्यार किसी से भी हो सकता है। प्यार करने वाले धर्म, समाज, रिश्ते, नाते और उम्र कुछ भी नहीं देखते। एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर जिले में सामने आया है। जहां एक बुआ ने घर से भागकर अपने भतीजे के साथ शादी कर ली। लड़की एमए करने के बाद रीट (REET) एग्जाम की तैयारी कर रही थी। बीते दिनों उसने रीट का एग्जाम भी दिया था। वहीं, लड़का परचून की दुकान चलाता है। उधर, बेटी के घर से लापता होने के बाद उसके परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सुरक्षा देने की मांग की है। 

विज्ञापन


जानें क्या है मामला? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 सितंबर को भरतपुर की रहने वाली 29 साल लड़की घर से भाग गई थी। उसने मथुरा में रहने वाले अपने प्रेमी (भतीजे) से कोर्ट मैरिज कर ली। इधर, दो दिन तक बेटी को कुछ पता नहीं चलने पर 23 सितंबर को उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। हालांकि, इस दौरान परिजनों को उसके कोर्ट मैरिज करने की जानकारी लग गई थी।

विज्ञापन

युवती ने मांगी सुरक्षा 
उधर, परिजनों के केस दर्ज कराने के बाद अब युवती ने ट्वीट कर सुरक्षा की मांग की है। युवती ने अपने ट्वीट में CM अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भरतपुर और और राजस्थान पुलिस को टैग किया। साथ ही मायके और ससुराल पक्ष से सुरक्षा देने की मांग की। युवती ने अपने ट्वीट में लिखा- दोनों परिवार हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं, हम दोनों की जान को खतरा है। 

मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, हाई कोर्ट ने भी हमारी शादी को वैध करार दिया है। ईश्वर मेरी मदद करो...। भरतपुर पुलिस ने युवती के ट्वीट का रिप्लाई भी दिया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा- संबंधित थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है, थाने आकर बयान दे दीजिए, आपको सुरक्षा दी  जाएगी।

युवती ने दिया रीट का एग्जाम
युवती के पिता ने बताया कि जो लड़की घर से भागी है वह उसकी सबसे छोटी बेटी है। उसकी बड़ी बहनों और भाई की शादी हो चुकी है। हम उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह पढ़ाई की बात कहकर शादी करने से मना कर देती थी। एमए करने के बाद वह रीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीते दिनों उसने एग्जाम भी दिया था। 

उन्होंने बताया कि बेटी ने जिस लड़के के साथ भागकर शादी की है, वह मेरे बहनोई का नाती है। लड़का-लड़की रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते हैं। दोनों के बीच यह सब कब से चल रहा था, हमें जानकारी नहीं है। करीब चार साल पहले मेरी बेटी लड़के के गांव एक कार्यक्रम में गई थी, हो सकता है उसी दौरान दोनों संपर्क में आए हो। उन्होंने बताया कि लड़का गांव में रहकर परचून (किराना) की दुकान चलाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed