फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lord Bholenath and Nandi are drinking milk and water in  temples of Kota

Rajasthan: कोटा के मंदिरों में भगवान शिव और नंदी पी रहे दूध-पानी, भक्तों की लगी भीड़, दूध पिलाकर मांग रहे मनोकामना

Sat, 05 Mar 2022 08:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

कोटा के मंदिरों में भगवान शिव और नंदी की प्रतिमाएं दूध और पानी पी रही हैं। लोगों का दावा है कि भगवान की मूर्ति के सामने चम्मच भरकर दूध रखने पर वे उसे पी रहे हैं। 

विज्ञापन
Lord Bholenath and Nandi are drinking milk and water in  temples of Kota
दूध पिलाने को लेकर मंदिरों में मची होड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में भगवान शिव, पार्वती और नंदी की प्रतिमाएं दूध और पानी पी रही हैं। इस खबर के कोटा में फैलते ही महिलाओं ने मंदिरों में जाकर प्रतिमाओं को पानी और दूध पिलाने का प्रयास किया। पानी और दूध पीते ही शिव मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। आप इसे आस्था, अंधविश्वास या फिर चमत्कार जो कहें कह सकते हैं। 

विज्ञापन


मंदिरों के बाहर मौजूद कोई भी भक्त भगवान को पानी और दूध पिलाए बिना जाने को तैयार नहीं हुआ। महिलाएं, युवा और युवतियां सभी पानी और दूध पिलाने के लिए लाइन में लग गईं। लोग नंदी को दूध पिलाकर मनोकामना पूरी होने और परेशानियां दूर करने के लिए प्रार्थना करने लगे।  
विज्ञापन


मप्र के कई जिलों में लगी भक्तों की भीड़
इधर, मध्यप्रदेश के मंदिरों में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। प्रदेश के धार, खंडवा और खरगोन सहित आसपास के जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। हर कोई जल और दूध पिला रहा है। भक्तों ने दावा कि मंदिर में भगवान की मूर्ति के मुंह पर दूध भरी चम्मच रखते ही वे उसे पी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed