फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lok sabha elections: opposition coalition To defeat the PM narendra Modi said Amit Shah

विपक्ष का गठबंधन पीएम मोदी को हराने के लिए, पहले अपना नेता घोषित करें : अमित शाह

Tue, 19 Feb 2019 04:28 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections: opposition coalition To defeat the PM narendra Modi said Amit Shah
अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पुलवामा आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि आतंकवाद को जवाब देने की राजनीतिक इच्छाशक्ति जितनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है, उतनी विश्व के किसी भी नेता में नहीं है। मोदी सरकार ने सभी मोर्चों पर आतंकवाद से लोहा लेते हुए मजबूती के साथ जवाब देने की शुरुआत की है और सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। 

विज्ञापन


हमारे सभी नेता आतंकवाद के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा की जीत पार्टी के लिए ही नहीं, देश के लिए भी जरूरी है। शाह जयपुर के सूरज मैदान में भाजपा शक्ति केंद्र सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का मौका है। राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों के सपूतों ने मां भारती की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की है। पूरा देश जवानों के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। 
विज्ञापन


लोगों में आक्रोश है, गुस्सा है, दुख भी है और परिवार के साथ खड़े रहने की सहानुभूति भी है। उन्होंने कहा कि आप सभी को संकल्प लेना है कि 2019 में मोदी की सरकार बने। भाजपा न पराजय से निराश होती है न जीत पर अहंकारी होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा महज डेढ़ लाख से भी कम वोटों से हारी है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की सरकार रही, जबकि मोदी सरकार पर कोई आरोप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed