{"_id":"5c31c213bdec2257491cdb19","slug":"loan-waiver-file-of-suicide-attempted-farmers-to-be-send-to-cm-ashok-gehlot-say-shantilal-dhariwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने वाले किसानों की कर्जमाफी के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे सिफारिश: मंत्री धारीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने वाले किसानों की कर्जमाफी के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे सिफारिश: मंत्री धारीवाल
Sun, 06 Jan 2019 02:23 PM IST
Shani Mishra
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
शांति धारीवाल
राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी।
विज्ञापन
रिण माफी के लिये सरकार ने हाल ही में मंत्रियों ओर अंतर्विभागीय अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया था। धारीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि राज्य में कथित आत्महत्या करने वाले सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा भेजी जाएगी।
कमेटी के सदस्य और राज्य के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले किसानों का कृषि का कर्जा चाहे वो बैंक हो या अन्य किसी प्रकार की राशि हो, उसे माफ करने की अनुशंसा मुख्यमंत्री के पास भेजी जायेगी। इस बारे में निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जायेगा। राज्य में 70 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के दो दिन बाद सरकार ने 19 दिसम्बर को अल्प समय के लिये सहकारी बैंकों से लिये गये कृषि रिण और राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिये गये दो लाख रूपये तक के कर्ज की माफी की घोषणा की थी।
कमेटी की अगली बैठक 10 जनवरी को प्रस्तावित है।