फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   live in partner dies after jumping from roof to escape husband in jaipur

जयपुर: लिव इन पार्टनर ने महिला के पति को देखकर पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Thu, 16 Dec 2021 07:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 07:51 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी मोहिसिन के साथ दो साल पहले नैनीताल से अपनी पांच साल की नाबालिग बेटी के साथ पति को छोड़कर आ गई थी। पति महिला की तलाश कर रहा था।

विज्ञापन
live in partner dies after jumping from roof to escape husband in jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त एक अजीबोगरीब मामला सामने आ गया। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने महिला के पति को देखकर अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को महिला ने रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार देर रात का है। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी आजम ऊर्फ 29 वर्षीय मोहिसिन एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में महिला के साथ किराए के मकान में सहमति संबंध में रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी मोहिसिन के साथ दो साल पहले नैनीताल से अपनी पांच साल की नाबालिग बेटी के साथ पति को छोड़कर आ गई थी। पति महिला की तलाश कर रहा था।  पति रविवार को महिला के आवास पर पहुंचा। इसी दौरान उसका दोस्त उसे देखकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed