फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Liquor smuggling from post office vehicle Ajmer police seized illegal liquor and arrested driver

Rajasthan: पोस्ट ऑफिस की गाड़ी से शराब  तस्करी, पुलिस ने जब्त की 11 लाख की अवैध शराब, ड्राइवर गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 10:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने एक डाक पार्सल वाहन से अंग्रेजी शराब की 330 पेटियां बरामद की। जब्त की गई अवैध शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये है। पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Liquor smuggling from post office vehicle Ajmer police seized illegal liquor and arrested driver
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले की जवाजा थाना पुलिस ने मंगलवार को डाक पार्सल वाहन से शराब की 330 अवैध पेटियां जब्त की। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत 11 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जवाजा थाने के सब इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कांस्टेबल रिछपाल चौधरी को  डाक पार्सल वाहन से शराब परिवहन करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर थाने की टीम ने नाकाबंदी की और डाक पार्सल वाहन को रुकवाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने उससे अंग्रेजी शराब की 330 पेटियां बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है। पुलिस ने जयपुर के मालवीय नगर के रहने वाले शराब तस्कर सुरेंद्र सिंह राठौड़ (38) पुत्र प्रभु सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे अवैध शराब को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed