{"_id":"5ed7727a8ebc3e904543a4dd","slug":"liquor-becomes-expensive-in-rajasthan-government-imposes-surcharge-up-to-rs-30-per-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में महंगी हुई शराब, सरकार ने 30 रुपये प्रति बोतल तक लगाया अधिभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में महंगी हुई शराब, सरकार ने 30 रुपये प्रति बोतल तक लगाया अधिभार
Wed, 03 Jun 2020 03:20 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सरकार ने शराब पर 30 रुपये प्रति बोतल तक अधिभार लगाने का फैसला किया है जिससे राज्य में शराब महंगी हो गई है। सरकार ने बाढ़, सूखा, महामारी और जन स्वास्थ्य के हालात के निपटने के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के बाद लॉकडाउन के कारण भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे राज्य के वित्त विभाग ने मंगलवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसके तहत सभी तरह की शराब पर 1.50 रुपये से तीस रुपए तक अधिभार प्रति बोतल लगाया गया है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार भारत में निर्मित विदेशी मदिरा की अलग-अलग माप की बोतलों पर पांच से दस रुपये अधिभार लगाया गया है। देसी शराब व राजस्थान में निर्मित विदेशी मदिरा पर प्रति बोतल 1.50 रुपये अधिभार लगाया गया है। अधिकतम अधिभार 30 रुपये प्रति बोतल लगाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले अप्रैल में सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क 10 प्रतिशत तक बढ़ाया था।