{"_id":"58baa4e64f1c1b7f59832759","slug":"led-bulb-tubliss-and-fan-are-being-sold-in-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर, जोधपुर और अजमेर में सस्ते मिल रहे हैं एलईडी उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर, जोधपुर और अजमेर में सस्ते मिल रहे हैं एलईडी उपकरण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और अजमेर के प्रधान डाकघरों में शनिवार से रियायती दरों पर एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखा उपलब्ध करवाए जाने लगे हैं। खास बात यह है कि दो साल तक किसी प्रकार की खराबी आने पर इन उपकरणों में रिप्लेसमेंट सुविधा भी मिल रही है। शीघ्र ही एसी भी डाकघरों में मिलने लगेंगे।
राजकॉम्प इंफो सर्विसेस लिमिटेड तथा ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के साथ हुए समझौते के तहत डाक विभाग इन उपकरणों को अपने यहां बनाए गए ई-काउंटर पर उपलब्ध करवा रहा है। इसके लिए ग्राहक को मूल बिजली बिल एवं आधार कार्ड की छाया प्रति लानी होगी।
9 वाट का एलईडी बल्ब 65 रुपए, 20 वाट की ट्यूबलाइट 230 रुपए, 50 वाट का पंखा 1150 रुपए में उपलब्ध करवाया जा रहा है। ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड की उजाला योजना के तहत जल्द ही डाकघर में एसी भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
डाकघर के अलावा कोई भी व्यक्ति ईबाजार डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकता है। प्रधान डाकघर उसे स्पीड पोस्ट से भेजेगा, जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आॅनलाइन ऑर्डर प्लेस करने पर उपभोक्ता को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे सामान की डिलीवरी के समय बताना होगा।