फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lawrence Vishnoi suspected of threatening Salman Khan Rajasthan 

Rajasthan: सलमान खान को धमकी देने का शक लॉरेंस विश्नोई पर, पूछताछ में बोला- 2021 में मारने का बनाया था प्लान 

Mon, 06 Jun 2022 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 06 Jun 2022 09:38 PM IST
सार

2018 में भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान उसने इस बात को कबूल भी किया था। उसने कहा था, अभी तक मैंने कुछ किया नहीं, सलमान खान को मरूंगा तब पता चलेगा।

विज्ञापन
Lawrence Vishnoi suspected of threatening Salman Khan Rajasthan 
लॉरेंस विश्नोई

विस्तार

अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने का शक लॉरेंस विश्नोई पर जताया जा रहा है। विश्नोई इससे पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। उधर, धमकी भरा पत्र के सामने आने के बाद पुलिस ने सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पत्र में कहा गया था कि  सलमान और सलीम खान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा ही होगा।

विज्ञापन


दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस विश्नोई का नाम सामने आया है। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम लॉरेंस से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में लॉरेंस ने पुलिस से कहा कि 2021 में उसने सलमान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा से संपर्क किया था। वह मुंबई गया और सलमान की रेकी भी की थी। आधुनिक गन नहीं मिलने के कारण वह सलमान को नहीं मार सका। इसके बाद लॉरेंस ने जेल से संपत के लिए गन की जुगाड़ की, लेकिन गन देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में संपत भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  
विज्ञापन


बता दें कि साल 2018 में भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान उसने इस बात को कबूल भी किया था। उसने कहा था, अभी तक मैंने कुछ किया नहीं, सलमान खान को मरूंगा तब पता चलेगा। उधर, बीते पांच साल में राजस्थान में लॉरेंस के नाम पर बदमाशों की दर्जनों गैंग बन गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस की वकील ने सीएम गहलोत से की यह मांग
इधर, लॉरेंस विश्नोई की वकील बीना सुकरिया ने सीएम अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा कि लॉरेंस को बेवजह परेशान किया जा रहा है। तिहाड़ जेल में बंद विश्नोई पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। यह बिल्कुकल गलत है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस तरह के झेठे आरोप नहीं लगाए जा सकते। बीना सुकरिया ने कहा, तिहाड़ जेल देश की सबसे सुरक्षित जेल है, जहां परिदा भी पर नहीं मार सकता। ऐसे में लॉरेंस सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश कैसे करेगा। उन्होंने सीएम के मांग करते हुए कहा, राजस्थान निवासी लॉरेंस के साथ न्याय किया जाना चाहिए। अपनी मांग को लेकर बीना ने जिला कलेक्टर को पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed