फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lalitgate in rajasthan Assembly

राजस्थान विधानसभा में फिर गूंजा ललित गेट

Fri, 18 Sep 2015 10:20 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
lalitgate in rajasthan Assembly

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ललितगेट प्रकरण पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया, जिससे विधानसभा अध्यक्ष को सोमवार तक विधानसभा स्थागित करनी पड़ी। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष बार-बार वेल में आया।

विज्ञापन


विधानसभा शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के चलते पहले पहले 12 बजे तक विधानसभा स्थागित हुई। इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, हंगामा भी शुरू हो गया।

विज्ञापन

इस्तीफे की मांग

lalitgate in rajasthan Assembly

विपक्ष ने तख्तियां लहराकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। जमकर नारेबाजी होने लगी। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने दो बजे तक के लिए विधानसभा को स्थगित किया।

कांग्रेस के तेवर देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दस मिनेट बाद ही सदन से चली गईं थीं। विपक्ष का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा भगोड़े की मदद की जाती है। दूसरी बार करीब सवा घंटे नारेबाजी चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed